महिला के साथ दुष्कर्म के बाद  ब्लैकमेल करने वाले आरोपी को किया  गिरफ्तार l 

Crime

नशीला पदार्थ खिला किया ब्लैक मेल मांगी रकम l
भारत लीक्स, आगरा  l थाना एत्माद्दोला क्षेत्र में रहने वाली एक महिला को पड़ोस का ही रहने वाला युवक ने हवस का शिकार बना लिया l। महिला को अकेला पाकर पहले उसे नशीला पदार्थ खिला कर उसके साथ दुष्कर्म किया l उसके बाद  उसकी अश्लील वीडियो बना बनाकर उसे ब्लैकमेल किया  l  वीडियो को वायरल करने की धमकी देखने के बाद उससे  करीब एक लाख पचास हजार रुपये की रकम  वसूल लिया l  उसके बाद फिर आरोपी ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 2 लख रुपये की  मांग की l  जिसके बाद पीड़ित ने घटना की जानकारी थाना एत्माद्दोला अध्यक्ष देवेन्द्र कुमार दुबे को दी l घटना को गंभीर मानते हुए पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया था l  लेकिन उसके  बाद आरोपी राजा बाबू पुत्र नत्थीलाल मौके से फरार हो गया l  पुलिस ने उसे काफी पकड़ने का प्रयास किया लेकिन आरोपी हाथ नहीं आया l  इसके बाद पुलिस ने उसके ऊपर 10 हजार का इनाम  घोषित कर दिया l  सोमवार को पुलिस ने सूचना पर आरोपी को पुलिस शाहदरा पुल से गिरफ्तार कर लिया  । आरोपी को गिरफ्तार करने पर पुलिस ने जेल भेज दिया l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *