भारत लीक्स ,आगरा। आगामी नववर्ष को लेकर थाना ट्रांस यमुना पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने पूरे क्षेत्र में व्यापक गश्त और चेकिंग अभियान चलाकर कानून व्यवस्था को और मजबूत किया। पुलिस की सक्रिय मौजूदगी से असामाजिक तत्वों में दहशत का माहौल देखा गया।
गश्त के दौरान खुले में शराब पीते पाए गए 25 युवकों के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई की। इसके साथ ही संदिग्ध वाहनों की सघन तलाशी लेकर पुलिस ने साफ संदेश दिया कि नववर्ष पर किसी भी तरह की अव्यवस्था या अपराध को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
पुलिस की मुस्तैदी से क्षेत्र के आम नागरिकों ने राहत महसूस की है। स्थानीय लोगों ने नववर्ष से पहले चलाए जा रहे पुलिस अभियान की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह की सख्ती से क्षेत्र में शांति और सुरक्षा का माहौल बना रहेगा।
थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि नववर्ष के दौरान भी गश्त और चेकिंग अभियान लगातार जारी रहेगा, ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई कर कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखा जा सके।

