थाना ट्रांस यमुना पुलिस की कार्रवाई, 03 मोटरसाइकिल बरामद ।
भारत लीक्स,आगरा। थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र में हुई तीन मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से तीन चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की हैं। आरोपी चोरी की बाइक की नंबर प्लेट हटाकर उन्हें सस्ते दामों में बेच देते थे।
यह था मामला
पहली घटना में शातिर चोरों ने 19 फरवरी को अमर वाटिका बंबा रोड से हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल चोरी हुई थी। दूसरी घटना में 21 फरवरी को 100 फुटा रोड एसबीआई बैंक के पास से दूसरी बाइक चोरी कर ली गई। वही तीसरी घटना में 23 फरवरी को राज गार्डन/राम श्री निहाल हॉस्पिटल के सामने से मोटरसाइकिल चोरी की । तीनों मामलों में थाना ट्रांस यमुना पर मुकदमे दर्ज किए गए थे।
ऐसे पकड़े गए आरोपी ।
लगातार हो रही घटनाओं के खुलासे के लिए थाना अध्यक्ष हरेंद्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई।सीसीटीवी फुटेज व मुखबिर की सूचना के आधार पर 27 फरवरी को 80 फुटा रोड, कालिंदी विहार की ओर जाने वाले मार्ग से दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त ।
रितिक पुत्र विनोद निवासी जलेसर रोड थाना खंदौली, आगरा । वही दूसरे आरोपी ने अपना नाम सुमित पुत्र संतोष निवासी नाऊ की सराय थाना खंदौली, आगरा बताया ।
बरामदगी
पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से 2 हीरो स्प्लेंडर प्लस 1 हीरो एचएफ डीलक्स कुल 03 चोरी की मोटरसाइकिल बरामद कीं। एक मोटरसाइकिल उनकी निशानदेही पर काशीराम योजना के खाली पड़े प्लॉट से बरामद की गई।
पूछताछ में खुलासा ।
पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वे रात के समय सुनसान स्थानों से मोटरसाइकिल चोरी कर उनकी नंबर प्लेट हटाकर फेंक देते थे और सस्ते दामों में बेच देते थे। प्राप्त धनराशि को आपस में बांट लेते थे। बरामदगी के आधार पर मुकदमों में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई है।
पुलिस टीम ।
थाना अध्यक्ष हरेंद्र कुमार के नेतृत्व में —
उपनिरीक्षक राजकुमार,
उपनिरीक्षक अजय दांगी,
उपनिरीक्षक प्रशांत बाजपेयी,
उपनिरीक्षक संदीप कुमार,
हेड कांस्टेबल दुर्गाप्रसाद,
कांस्टेबल नीरज कुमार शामिल रहे।
Post Views: 18

