टेढ़ी बगिया में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, पुलिस ने हटवाए अवैध कब्जे

Blog
टेढ़ी बगिया में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, पुलिस ने हटवाए अवैध कब्ज 
भारत लीक्स,आगरा । आगरा में शहर को जाम और अव्यवस्थित अतिक्रमण से मुक्त कराने के लिए पुलिस प्रशासन लगातार अभियान चला रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर ट्रांस यमुना थाना क्षेत्र के कालिंदी विहार से जुड़े टेढ़ी बगिया इलाके में बुधवार सुबह व्यापक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया।
थाना ट्रांस यमुन अध्यक्ष हरेंद्र कुमार के निर्देशन में टेढ़ी बगिया चौकी इंचार्ज प्रवीन कुमार पुलिस फोर्स के साथ सुबह करीब 10 बजे मौके पर पहुंचे और रोड किनारे किए गए अवैध कब्जों को हटाने की कार्रवाई शुरू कराई। अभियान के दौरान सड़क किनारे रखी धकेलें, टीन-शेड, चद्दर, खोखे और अन्य अस्थायी अतिक्रमण हटवाए गए। कई स्थानों पर जेसीबी और पुलिस बल की मदद से अवैध निर्माण को भी हटाया गया।
कार्रवाई के दौरान कुछ दुकानदारों और स्थानीय लोगों ने विरोध जताने की कोशिश की, जिस पर पुलिस ने समझाइश देकर माहौल शांत कराया। हालांकि हल्का विवाद भी देखने को मिला, लेकिन पुलिस ने सख्ती और संयम के साथ अभियान जारी रखा।
पुलिस अधिकारियों ने साफ कहा कि सड़क और सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अभियान के चलते इलाके में अफरा-तफरी का माहौल रहा और कई लोगों ने स्वयं ही अपना सामान हटाना शुरू कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *