Featured Video Play Icon

स्कूल वैन चालक ने छात्रा से की छेड़छाड़, परिजनों ने की धुनाई ।

Blog

डर से छात्रा नही जा रही थी स्कूल ,तब हुई जानकारी ।

भारत लीक्स, आगरा । थाना खंदौली क्षेत्र में रहने वाली एक छात्रा के संग उसके ही स्कूल का  वैन चालक रास्ते में छात्रा के साथ अश्लील हरकतें करता था।  कई दिनों से यह सब झेलने के बाद आहत होकर उसने स्कूल जाना बंद कर दिया । जब अगले दिन स्कूल चालकों से लेने आया तो वह रोने लगी । स्वजनों के पूछने पर उसने सारी घटना भी कभी जानकारी । उसके बाद मनचले चालक को पारिवारी जनो ने उसे  दबोच लिया और जमकर धुनाई कर दी।  उसके बाद आरोपी चालक को  पुलिस के हवाले कर दिया ।

घटना के अनुसार क्षेत्र की रहने वाली एक छात्रा पास के ही एक विद्यालय में पढ़ने जाती थी । रास्ते में स्कूल का वैन  चालक छात्रा के साथ उसकी बॉडी पर हाथ फेर कर गंदी बात करता था । इसको लेकर छात्रा कई दिनों से सहन कर रही थी।  लेकिन पानी सर से ऊपर निकलने पर  छात्रा ने सोमवार डर के कारण को विद्यालय नही गई। परिवारीजनों  को लगाकर उसकी तबीयत ठीक नहीं होगी इस वजह से वह नही गई होगी।  लेकिन जब मंगलवार को सुबह जब फिर वैन चालक उसे लेने आया तो वह डर गई और रोने लगी। परिवाजनों ने पूछा तो बच्ची ने घटना की जानकारी बताई । परिवारीजनों ने फोन करके जब चालक को बुलाया गया तो उसने स्कूल स्टाफ को घर लाकर देख लेने की धमकी दी ।  इसके बाद परिवारजनों का गुस्सा फूट गया और चालक को दबोच कर उसकी जमकर पिटाई कर दी ।  साथ ही घटना की जानकारी थाना पुलिस से कर दी । घटना की जानकारी मिलती थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई । आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया । उसके बाद परिवारीजनों ने  आरोपी के खिलाफ थाने में तहरीर दी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *