सिलेंडर लीकेज से भीषण आग, पत्नी-बेटा व भाई झुलसे ।
भारत लीक्स,आगरा। थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र के शाहदरा जसवंत नगर में शनिवार शाम करीब 8 बजे उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब अखिलेश शर्मा के आवास पर अचानक भीषण आग लग गई। सिलेंडर लीकेज के चलते लगी आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया और पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया।
🔥 घर में मचा कोहराम, चीख-पुकार से दहशत में आये लोग ।
आग लगते ही घर के अंदर चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे और हालात को संभालने में जुट गए। आग की लपटें और धुआं दूर से ही दिखाई दे रहा था, जिससे इलाके में दहशत फैल गई।
👨👩👦 तीन लोग झुलसे, इलाज जारी ।
इस हादसे में पत्नी वंदना, बेटा कृष्णा और भाई शैलेन्द्र गंभीर रूप से झुलस गए। तीनों को तत्काल स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकाला गया जिसके बाद इलाज कराया जा रहा है।
🏠 घरेलू सामान जलकर राख।
आग की चपेट में आकर घर में रखे टीवी, फर्नीचर समेत कई घरेलू उपकरण पूरी तरह जलकर खाक हो गए। परिवार को भारी नुकसान उठाना पड़ा है।
👥 देखते ही देखते जुट गई भीड़ ।
घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। पड़ोसियों और स्थानीय लोगों ने मिलकर काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
यदि समय रहते आग पर काबू न पाया जाता, तो नुकसान और भी ज्यादा हो सकता था। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।
Post Views: 12

