जमीन विवाद में वृद्ध ने खुद को आग लगाने का प्रयास, दरोगा की सतर्कता से टला बड़ा हादसा ।

Blog
भारत लीक्स, आगरा । रामबाग क्षेत्र में जमीन को लेकर चल रहा विवाद सोमवार को उस समय गंभीर हो गया, जब एक वृद्ध ने खुद को आग लगाने का प्रयास कर दिया।
     जानकारी के अनुसार, एत्माद्दौला क्षेत्र में रहने वाले  भगवान सिंह और रणवीर कुशवाहा के बीच जमीन को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा था। सोमवार को दोनों पक्षों के बीच कहासुनी और विवाद बढ़ गया। इसी दौरान किसी ने पीआरबी (पुलिस रिस्पॉन्स व्हीकल) को सूचना दी, जिसके बाद थाना पुलिस को भी तत्काल अवगत कराया गया।
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया जा रहा था। इसी बीच अचानक भगवान सिंह घर के बाहर खड़ी गाड़ी से उतरकर अंदर गए और अपने ऊपर केमिकल डालकर आग लगाने की कोशिश करने लगे।
मौके पर मौजूद पुलिस टीम ने तुरंत सक्रियता दिखाते हुए उन्हें पकड़ लिया और केमिकल छीनकर बड़ा हादसा होने से बचा लिया। इस दौरान स्थिति कुछ देर के लिए तनावपूर्ण हो गई, लेकिन पुलिस की सूझबूझ से मामला संभाल लिया गया।
घटना को बचाने वाले दरोगा निर्दोश कुमार
🟨 अगर समय पर नहीं होती कार्रवाई तो हो सकता था बड़ा हादसा ।
मौके पर मौजूद सब इंस्पेक्टर निर्दोष कुमार ने बहादुरी और सतर्कता का परिचय देते हुए युवक को आग लगाने से रोका। यदि थोड़ी भी देर हो जाती, तो घटना गंभीर रूप ले सकती थी। साथ ही इस घटना को बचाने में निर्दोश कुमार का मोबाइल और वर्दी खराब हो गई ।
यह पूरा मामला रामबाग क्षेत्र का है, जो थाना एत्मादोला के अंतर्गत आता है।
थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार दुबे के निर्देशन में पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *