पिटाई के बाद घर से घसीटकर ले जाते अज्ञात युवक ।

अंकल निकला  फर्जी IAS, पीटकर घसीट ले गए अज्ञात युवक ।

Blog
 60 लाख ठगी का आरोप CCTV में कैद ।
भारत लीक्स,आगरा | थाना एत्माद्दौला, चौकी रामबाग क्षेत्रआज सुबह करीब 9 बजे शंभू नगर इलाके में उस समय सनसनी फैल गई, जब खुद को रिटायर्ड आईएएस अधिकारी बताने वाले एक व्यक्ति को कुछ युवकों ने घर पर धाबा बोल दिया । उसके बाद फर्जी आई ए एस को घर से  पीटते हुए खींचकर अपने साथ ले गए युवक
प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह व्यक्ति पिछले करीब 4 महीनों से सुरेश चंद के मकान में रह रहा था। आसपास के लोग उसे ‘अंकल’ के नाम से जानते थे, जबकि उसने मकान मालिक को अपना नाम राजेश बताया था। वह लोगों को खुद को लखनऊ सचिवालय से रिटायर्ड आईएएस अधिकारी बताकर भरोसा जीतता था।
बताया जा रहा है कि पूरी घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि कुछ युवक घर में घुसते हैं और व्यक्ति को बाहर खींचते हुए ले जाते हैं।
स्थानीय लोगों के मुताबिक, करीब एक दर्जन युवक अचानक मौके पर पहुंचे और आते ही उसे घर से बाहर खींच लिया। आरोप है कि युवकों ने उसे पीटते हुए जबरन गाड़ी में डालकर ले गए।
युवकों का आरोप है कि उक्त व्यक्ति ने सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर करीब 60 लाख रुपये की ठगी की है और लंबे समय से लोगों को झांसा दे रहा था।
ले जाने वाले युवकों ने यह भी दावा किया है कि इस व्यक्ति ने वर्ष 2016 में खुद को मृत दिखाकर बीमा राशि हासिल की थी, और उसके बाद से फरार चल रहा था।
मामले में यह भी सामने आया है कि एक गरीब महिला, जिसे मृतक आश्रित में मिलने वाली रकम एक साइबर कैफे की मदद से मिली थी, उसे भी इस व्यक्ति ने अपने जाल में फंसाकर करीब 10 हजार रुपये ठग लिए।
घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और चर्चाओं का माहौल है। वहीं, थाना एत्माद्दौला पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और CCTV फुटेज के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
देवेंद्र कुमार दुबे
घटना की जानकारी हुई है । जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम लगा दी गई है । सीसीटीवी फोटोज खंगाले जा रहे है । जल्दी ही आरोपी हिरासत में होंगे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *