भारत लीक्स,आगरा। थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र के कालिंदी विहार स्थित कृष्णा गार्डन के गेट के पास मंगलवार सुबह एक युवक का शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई की।
घटना के अनुसार मंगलवार को सुबह करीब 8 बजे सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति अचेत अवस्था में पड़ा हुआ है। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने आसपास के लोगों से जानकारी की तो पता चला कि उक्त व्यक्ति आसपास के क्षेत्र में मांगकर खाने तथा कूड़ा बीनने का कार्य करता था और अक्सर रात में वहीं सो जाता था। स्थानीय लोगों के अनुसार वह नशे का आदी भी था।
प्रारंभिक जांच के दौरान मृतक के शरीर पर किसी प्रकार के बाहरी चोट के निशान नहीं पाए गए। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसएन मेडिकल कॉलेज की मोर्चरी भेज दिया गया। बाद में मृतक की पहचान सत्यवीर पुत्र राजू निवासी मुड़ी चौराहा के पास, थाना खंदौली के रूप में हुई। परिजनों ने बताया कि वह मांगने और ढोल बजाने का कार्य करता था। परिजनों से तहरीर प्राप्त कर पुलिस द्वारा पंचायतनामा की कार्रवाई कराते हुए नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। थाना अध्यक्ष ट्रांस यमुना हरेंद्र कुमार ने बताया कि युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है । रिपोर्ट आने पर मौत की वजह स्पष्ट होने पर कार्यवाही की जाएगी ।
Post Views: 14

