यह इमेज ए आई से बनाई गई है ।

शोरूम से कीमती लहंगा चोरी ,आरोपी सीसीटीवी में कैद । 

Blog

 

भारत लीक्स, आगरा । थाना एत्माद्दोला के ट्रांस यमुना कॉलोनी में स्थित एक साड़ी शोरूम से दिनदहाड़े हजारों  रुपये का लहंगा चोरी करके आरोपी ले गया । लहंगा चोरी की वारादात शो रूम पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है ।

जीवनी मंडी गरीब नगर के रहने वाले  अनसार अहमद पुत्र वशीर अहमद ने जानकारी में बताया कि उनकी एक शो रूम जो ट्रांस यमुना फेज प्रथम में  “सुहाग साड़ी सेंटर” नाम से दुकान है ।  5 जुलाई को दोपहर करीब 2:22 बजे एक महिला और उसके साथ आए एक अज्ञात युवक ने दुकान से कपड़े देखने के बहाने दुकान में रखे हुए एक देश की लहंगा जिसकी कीमत करीब ₹19,500 रुपये थी। जिसे शातिर बड़ी सावधानी से चोरी कर के ले गया ।

शो रूम संचालक का कहना है कि चोरी की पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। फुटेज के आधार पर आरोपी सफेद बैटरी ऑटो (नंबर UP 80 JT 7605) से मौके पर आए थे। पीड़ित ने पुलिस को  सीसीटीवी फुटेज भी उपलब्ध कराई है और आरोपियों की पहचान कर चोरी गया लहंगा बरामद करने की मांग की है।
मामले में थाना एत्माद्दौला प्रभारी देवेंद्र कुमार दुबे ने बताया है कि सृष्टि फोटोस के आधार पर आरोपित की तलाश की जा रही है जल्दी आरोपी पुलिस की गिरफ्त में  होगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *