अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर खंदौली में योग का महाकुंभ, स्पोर्ट्स स्टेडियम का हुआ भव्य लोकार्पण । 

Blog
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर खंदौली में योग का महाकुंभ, स्पोर्ट्स स्टेडियम का हुआ भव्य लोकार्पण ।
भारत लीक्स, आगरा। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर विकास खंड खंदौली की ग्राम पंचायत हाजीपुरखेड़ा में ब्लॉक स्तरीय योग महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवन का संकल्प लिया। इस अवसर पर नवनिर्मित डॉ. केशव राव बलिराम हेडगेवार स्पोर्ट्स स्टेडियम का भी विधिवत उद्घाटन किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद नवीन जैन, भाजपा महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता, समाजसेवी पूरन डावर एवं ब्लॉक प्रमुख आशीष शर्मा ने संयुक्त रूप से फीता काटकर स्टेडियम का लोकार्पण किया।
 अतिथियों ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो शरीर, मन और आत्मा को स्वस्थ रखने का सबसे प्रभावी माध्यम है। उन्होंने युवाओं को खेलों एवं योग से जुड़ने का आह्वान किया।
योग महोत्सव के दौरान अतिथियों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया तथा अमृत सरोवर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर स्वच्छ भारत के संकल्प को मजबूत करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में योग प्रशिक्षकों द्वारा विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का प्रदर्शन किया गया, जिसमें उपस्थित लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी विजय अग्रवाल, चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील कुमार, बीपीएम । कयामुद्दीन, एडीओ सुभाष झा, पंकज यादव, प्रधान सुंदर बघेल, भूरी सिंह राठौर, सचिव वीरेंद्र सिंह, गौरव पाठक, लाइका कुमारी, यशवंत कुमार, गौरव शर्मा, संजय सिंह, धनपत, सुरेंद्र, सुपरवाइजर ऊषा गोस्वामी, अनीता माथुर, नागेश कुमारी सहित वन विभाग के महेंद्र सिंह, बबलू राठौर, योगेश शर्मा, प्रदीप शर्मा, अनुज, अंशु, विकास, सतीश पाराशर, उमेश चौहान, मुकेश गुप्ता, रिंकू चौधरी, अनिल सारस्वत, होशियार सिंह, भानु तोमर, अजीत, अजय तोमर, अनेक सिंह, दलवीर गौड़ समेत अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *