ट्रांस यमुना थाने में हुआ मिशन शक्ति फेज-5 कार्यक्रम l 

Life Style
ट्रांस यमुना थाने में हुआ मिशन शक्ति फेज-5 कार्यक्रम l
सौंकड़ो महिलाओ ने लिया कार्यक्रम भाग l
थाना ट्रांस यमुना , कालिंदी विहार  में बुधवार को मिशन शक्ति फेस-5 के अंतर्गत महिलाओं के लिए विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर थाना अध्यक्ष रोहित कुमार ने कई महिलाओं से संवाद किया और उन्हें आत्मरक्षा, कानूनी अधिकारों तथा हेल्पलाइन नंबरों के बारे में जानकारी दी।
थाना अध्यक्ष ने महिलाओं से जानकारी दी कि सरकार और पुलिस मिलकर उनकी सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए हर स्तर पर काम कर रही है। इस दौरान उपस्थित महिलाओं को अपराध की स्थिति में तुरंत पुलिस से संपर्क करने और ‘112’ जैसे आपातकालीन नंबरों के इस्तेमाल की जानकारी भी दी गई।
कार्यक्रम में महिला सम्मान, शिक्षा, स्वावलंबन और सुरक्षा को लेकर विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई। थाना अध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि मिशन शक्ति का उद्देश्य समाज में महिलाओं के प्रति सम्मान और समानता की भावना को मजबूत करना है।
ग्राम क्षेत्र की महिलाओं ने भी इस पहल की सराहना की और कहा कि ऐसे कार्यक्रम उन्हें जागरूक और आत्मनिर्भर बनाने में बड़ी भूमिका निभाते हैं।
जलपान की भी की गई थी व्यवस्था l
थाना ट्रांस यमुना थाने  में मिशन शक्ति 5 के तहत महिलाओं के कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसके बाद वहां पर महिलाओं के लिए जलपान की व्यवस्थापि की गई l महिलाओ के जल पान की व्यवस्था सब इंस्पेक्टर अमित कुमार ने रोहित कुमार के मार्गदर्शन में की l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *