पुलिस की दबिश के बाद जुआरियों में पुलिस का खौफ l
भारत लीक्स,आगरा l थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र में जुआरियों को जुआ खेलने भारी पड़ गया l जुआ की वीडियो वायरल होने के बाद थाना पुलिस की कार्रवाई शुरू होने के बाद जुआ खेलने वाले जुआरी घर तो छोड़ो यमुनापार इलाका ही छोड़कर फरार हो गए है l इसके बाद अन्य जुआरियो के भी हौसले पस्त हो गए है l वहीं पुलिस कार्यशैली के बाद क्षेत्र में जुआ भी बंद हो गया l
मामले के अनुसार बुधवार को एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था जी वीडियो में कुछ युवक जुआ खेल रहे थे l वीडियो वायरल होने के बाद क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया l वायरल वीडियो के आधार पर थाना अध्यक्ष रोहित कुमार ने मंडी चौकी इंचार्ज अमित कुमार को वायरल वीडियो देखकर आरोपीयो के खिलाफ करवाई का आदेश दिया l जिसके बाद चौकी का अमित कुमार ने अपनी टीम बनाई और टीम बनाने के बाद वायरल वीडियो में दिखने वाले आरोपी जुआरियो की पहचान की उसके बाद पुलिस के द्वारा कार्यवाही के डर से जुआरी घर तो छोड़ यमुना पार इलाका ही छोड़कर फरार हो गए है । पुलिस की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में जुआ खेलने वाले जुआरियो में खौफ में बैठ गया है l
Post Views: 85

