पुलिस ने पांच के खिलाफ किया अभियोग पंजीकृत l
भारत लीक्स,आगरा l थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र के एक इलाके में शराब और जुए और शराब की लत ने एक बार फिर से बस्ती में खौफ का माहौल बना दिया है। शराब के लिए पैसे न देने पर नाराज होकर शराबियों ने दबंगई करते हुए घर मे घुसकर मारपीट और जान से मारने की धमकी दी l पीड़िता की तहरीर पर पुलिस से अभियोग पंजीकृत कर लिया है l
टेडी बगिया की रहने वाली युवती प्राची ने जानकारी में बताया कि उसका चाचा पूरन उपाध्याय पुत्र स्व. छोटे लाल उपाध्याय आए दिन शराब पीने व जुआ खेलने के लिए रुपये मांगता है। रुपये न देने पर वह मां-बहन की गंदी-भद्दी गालियां देते हुए मारपीट करता है।।
दिनांक 22 सितंबर 2025 की शाम करीब 5:30 बजे प्राची अपने घर पर अकेली थी। तभी पूरन उपाध्याय जबरन घर में घुस आया और रुपये मांगने लगा। मना करने पर उसने बाल पकड़कर जमीन पर पटक दिया और मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर मोहल्ले के लोग पहुंचे और बीच-बचाव किया। इसके बाद प्राची ने पूरी घटना अपने माता-पिता को बताई और 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी।
शिकायत के मुताबिक थोड़ी देर बाद पूरन उपाध्याय ने अपने परिजनों और अन्य साथियों को बुला लिया। सभी ने एक राय होकर लाठी-डंडों से घर में घुसकर प्राची और उसके माता-पिता से जमकर मारपीट की तथा गाली-गलौज करते हुए धमकियां दीं। जाते-जाते आरोपियों ने कहा कि यदि शराब और जुए के लिए रुपये नहीं दिए तो पूरे परिवार को जान से मार देंगे। आरोपियों से लगातार हत्या की धमकियां मिल रही हैं। पूरे परिवार में भय और दहशत का माहौल है। प्राची ने थाना ट्रांस यमुना के प्रभारी निरीक्षक रोहित कुमार को तहरीर दी जिसपर पुलिस ने आरोपी खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर लिया जानकारी में थाना अध्यक्ष रोहित कुमार ने बताया कि आरोपियों को बक्सा नहीं जाएगा और क्षेत्र में जुआ खेलने वालों क्लब कड़ी कार्रवाई की जाएगी l
👉 भारत लीक्स लगातार इस मामले पर नज़र बनाए हुए है ।
Post Views: 83

