पुलिस की तत्परता से दो मासूम बेटी सहित मासूम बेटा मिला सुरक्षित, परिजनों को सौंपे l

Blog

8 साल की दो मासूम बच्चियों की सुरक्षा की दृष्टि से तत्काल लगाई दो टीम ।
भारत लीक्स, आगरा l यमुना पार में उसे समय हड़कम्प मच गया जब अंधेरे में  करीब दो  8 साल की दो मासूम बच्चियों सहित एक उनका मासूम  भाई लापता हो गया l  जिसको लेकर क्षेत्र में हड़कंप मच गया l घटना की जानकारी पुलिस को 2 घंटे बाद मिली l  जिसके बाद थाना अध्यक्ष के आदेश पर दो टीम में गठित की गई जिसमें एक टीम कैमरे के आधार पर काम में जुट गई तो दूसरी टीम घर-घर गली-गली नुक्कड़ में जाकर छानबीन करने में । कड़ी मेहनत के बाद  करीब डेढ़ घंटे में बच्चों का सुराग लगाकर  बच्चों को बरामद कर स्वजनो को सौप दिया l
     घटना के अनुसार  नुनिहाई पालका नगर की रहने वाली चंदा अपने दो जुड़वा बच्चे जिसमे एक बेटी व दूसरा बेटा जिनकी  उम्र करीब 8 साल थी दोनों  साथ को लेकर सूट सिलवाने के लिए चार खम्बा सीता नगररविवार शाम करीब 6 बजे गई थी l वहीं रास्ते मे दुकान से करीब 200 मीटर पहले ही चंदा में मिलने वाले राजेंद्र उपाध्याय जी के घर पर उनकी ओ साल की बेटी के साथ अपने दोनों मासूम बच्चों को खेलते हुए छोड़कर सूट डालने चली गई ।  करीब 30 मिनट के बाद जब वह वापस आए तो उसके बच्चे वहां पर नहीं थे l उसके बाद में राजेंद्र उपाध्याय  के घर पर जानकारी की तो पता चला कि राजेंद्र उपाध्याय की बेटी भी लापता थी l  तीनों बच्चे खेलते खेलते घर से कहीं दूर निकल गए थे l  जिसको लेकर एकदम बस्ती में हड़कंप मच गया  l सबसे बड़ी बात यह थी कि उसमें दो बच्चियों शामिल थी जिसको लेकर परिवारजनों को बच्चियों के साथ अनहोनी की आशंका जादा सताने लगी इसी को लेकर उन्होंने हर गली नुक्कड़ पर खोज भी शुरू कर दी l  डेढ़ घंटे तक खोजबीन करने के बाद जब मासूमो का कोई सुराग न लगा तो घटना की जानकारी थाना अध्यक्ष देवेन्द कुमार दुबे को दी गई l  मौके पर जानकारी मिलते ही थाना अध्यक्ष देवेंद्र कुमार दुबे ने डिवीजन चौकी प्रभारी  मोहित मलिक व दूसरी टीम में सब इंसपेक्टर निर्दोष  कुमार को इस काम पर लगाया और दो टीम बनाई  l जिसमें एक टीम को कैमरे की आधार पर बच्चों की छानबीन में लगा दिया गया वहीं दूसरी टीम घर-घर नुक्कड़ पर जाकर पूछताछ करते हुए हर गली में बच्चों को खोज रही थी l करीब 2 घंटे की कड़ी मसक्कत  के बाद तीनो मासूमों को पुलिस  हनुमान मंदिर के पास से बरामद कर लिया l  जिसकी जानकारी उन्होंने परिवरीजनों को दी l मासूमों के मिलने की जानकारी के बाद स्वजनो  में खुशी के लहर दौड़ गई l  पुलिस की  ततपरता से  मासूम बच्चों के साथ  किसी प्रकार की होने वाली बड़ी घटना बच गई l  जिसको लेकर पारिवारिक जिन्होंने पुलिस के कार्य की काफी सराहना की है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *