भारत लीक्स,आगरा। एत्माद्दौला पुलिस ने मिशन शक्ति के तहत एक बार फिर सराहनीय कार्य किया l ट्रांस यमुना पुलिस चौकी क्षेत्र में अचानक गायब हुई तीन वर्षीय मासूम को कड़ी मेहनत के बाद खोजकर करदो घंटे में परिजनो को सौंप नई मिसाल पेश की है।
घटना के अनुसार थाना एत्माद्दोला के ट्रांस यमुना पुलिस चौकी क्षेत्र में स्थित बाल विहार पार्क में मंगलवार शाम गश्त के दौरान पुलिस को तीन वर्षीय मासूम रोती हुई मिली। मासूम इतनी डरी हुई थी कि वह अपना नाम और घर का पता नहीं बता पा रही थी। इस दौरान ट्रांस यमुना चौकी इंचार्ज सचिन कुमार ने घटना की जानकारी थाना एत्माद्दोला अध्यक्ष देवेन्द कुमार दुबे को दी l उसके बाद थाना अध्यक्ष के आदेश पर चौकी इंचार्ज ने दो टीम बनाकर एक टीम को सीसीटीवी कैमरे के आधार पर व दूसरी टीम गली गली में जाकर बच्ची को लेजाकर जानकारी की । उन्होंने एंटी रोमियो और मिशन शक्ति टीम के साथ मिलकर सीसीटीवी फुटेज खंगाले और आसपास के लोगों से पूछताछ की।करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने बच्ची के परिजनों का पता लगा लिया। बच्ची का नाम दिव्यांशी और पिता का नाम रतन कुमार है, जो सती नगर के निवासी हैं। मासूम को पाकर परिजनों की आंखों में खुशी के आंसू छलक पड़े। उन्होंने चौकी इंचार्ज सचिन कुमार, एंटी रोमियो टीम और मिशन शक्ति का आभार जताया।
Post Views: 502

