भारत लीक्स, आगरा। थाना एत्माद्दौला पुलिस ने स्क्रैप लूट की बड़ी वारदात का सफल खुलासा करते हुए गिरोह के सभी सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है। यह पूरी कार्रवाई थाना अध्यक्ष देवेंद्र कुमार दुबे के नेतृत्व में की गई, जिनके सटीक निर्देशन और रणनीति को लेकर पुलिस महकमे में गुड वर्क माना जा रहा है।
आज शनिवार को मुखबिर की सूचना पर मु0अ0स0 401/2025 धारा 309(6)/317(2) बीएनएस से संबंधित घटना में वांछित अभियुक्त सोहिल पुत्र राजू मलिक निवासी प्रकाश नगर थाना एत्माद्दौला एवं भोला पुत्र महेंद्र सिंह को रात्रि करीब 12:20 बजे महताब बाग के पास से गिरफ्तार किया गया।
शुक्रवार इसी मामले में शामिल बबलू उर्फ बिल्ला यादव, नितिन, एवं रंजीत प्रजापति को पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया गया था। मुठभेड़ में दो बदमाशों के पैर में गोली लगी थी, जिसके बाद उन्हें उपचार के उपरांत न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। यह घटना हाल ही में क्षेत्र में हुई उस वारदात से भी जुड़ी मानी जा रही है, जिसमें बदमाशों ने फायरिंग कर दहशत फैलाने का प्रयास किया था।
पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि अभियुक्तों ने दिनांक 25.12.2025 को मोहसिन पुत्र बुन्दन मियां, निवासी बेगम देहड़ी थाना कोतवाली आगरा, के साथ स्क्रैप व्यवसायी के यहां से लिया गया स्क्रैप शाहदरा थाना क्षेत्र ट्रांस यमुना से गलवाकर ले जाते समय न्यूनिहाई रोड पर वारदात को अंजाम दिया। अभियुक्तों ने अपाचे और बुलेट मोटरसाइकिल से घेराबंदी कर मारपीट की और स्कूटी सहित करीब 50 कीलो स्क्रैप लूट लिया था। इस वारदात में उनका एक साथी फरहान भी शामिल बताया गया है, जिसकी तलाश जारी है।
पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से व्यापारी की लूटी गई 20 किलो चांदी का स्क्रैप तथा घटना में प्रयुक्त बुलेट मोटरसाइकिल बरामद की है।
थाना अध्यक्ष देवेंद्र कुमार दुबे ने बताया कि घटना स्थल से लेकर आरोपियों की मूवमेंट तक की गहन जांच की गई, जिसके बाद पूरे गिरोह को चिन्हित कर एक-एक कर गिरफ्तार किया गया।
लगातार मुठभेड़ और गिरफ्तारियों से अपराधियों में खौफ और आम जनता में सुरक्षा का भरोसा बढ़ा है। स्थानीय लोगों ने भी थाना एत्माद्दौला पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना करते हुए इसे गुड वर्क बताया है।
Post Views: 18

