फेसबुक लाइव में कानून का अपमान करने वाला शिब्बू ठाकुर गया जेल ।

Blog
भारत लीक्स,आगरा। थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र में कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाले व पुलिस के साथ अभद्रता करने वाले दबंग आरोपी पर पुलिस ने सख़्त रुख अपनाते हुए उसे जेल भेज दिया है। दबंग के कुछ दिन पहले हुए झगड़े में जब पुलिस उसे पूंछताछ करने गई थी तभी आरोपी ने कानून का मजाक उड़ाते हुए पुलिस को लाइव फेसबुक पर काफी अभद्रता की थी  ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार,तीर्थ प्रताप सिंह उर्फ सिब्बू ठाकुर पुत्र यतेन्द्र प्रताप सिंह निवासी नगला मोहनलाल थाना ट्रान्स यमुना कमि0 आगरा आरोपी का राहुल ठाकुर नामक युवक से विवाद हुआ था। इसी विवाद के दौरान आरोपी ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर   एक गाड़ी पर हमला किया। मामले में मुकदमा दर्ज होने के बाद जब थाना ट्रांस यमुना पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पहुँची, तो आरोपी ने पुलिस को डराने-धमकाने के उद्देश्य से फेसबुक पर लाइव वीडियो शुरू कर दिया।
लाइव वीडियो के दौरान आरोपी ने पुलिसकर्मियों के साथ अभद्रता की, गंदी-गंदी गालियां दीं, कानून व्यवस्था का मज़ाक उड़ाया और क्षेत्रीय विधायक का नाम लेकर उल्टा पुलिस पर दबाब बनाते हुए काफी अभद्रता की थी । इस घटनाक्रम से कुछ समय के लिए इलाके में तनाव की स्थिति बन गई और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
    मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना अध्यक्ष हरेंद्र कुमार ने पूरे घटनाक्रम को कानून के दायरे में लेते हुए सख़्त और त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। उनके नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहाँ से उसे 10 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
    थाना अध्यक्ष हरेंद्र कुमार ने स्पष्ट शब्दों में बताया कि
“पुलिस और कानून का अपमान किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सोशल मीडिया के माध्यम से भ्रम फैलाने और दबाव बनाने वालों के खिलाफ सख़्त कार्रवाई जारी रहेगी।”
पुलिस की इस कार्रवाई से साफ़ संदेश गया है कि योगी सरकार में दबंगई, गुंडागर्दी और कानून का मज़ाक उड़ाने वालों के लिए कोई जगह नहीं है। क्षेत्रीय लोगों ने भी पुलिस की तत्परता और सख़्ती की सराहना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *