हाइड्रा मशीन मंगाई गई ।
भारत लीक्स, आगरा । शहर में आज एक दर्दनाक सड़क हादसा आज गुरुवार सुबह सामने आया है। NH 19 पर आईएसबीटी के सामने एक तेज रफ्तार ट्रेलर पीछे से ईंटों से भरे ट्रक में जा घुसा।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया और उसमें बैठे चालक और परिचालक बुरी तरह केबिन में फंस गए। मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार, एक युवक वाहन के अंदर गंभीर हालत में फंसा हुआ लटका दिखाई दे रहा है।
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस और रेस्क्यू टीम तुरंत पहुंची और पिछले करीब एक घंटे से दोनों को निकालने का प्रयास जारी है, लेकिन ट्रक के केबिन में बुरी तरह फंसे होने के कारण रेस्क्यू में काफी दिक्कत आ रही है।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मौके पर हाइड्रा मशीन मंगाई गई है, जिससे वाहन को काटकर फंसे लोगों को बाहर निकाला जा सके।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दोनों की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है और उनकी जान को खतरा बना हुआ है। फिलहाल राहत एवं बचाव कार्य जारी है।
Post Views: 9



