भारत लीक्स,आगरा। थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र के मंडी समिति के सामने फिरोजाबाद की तरफ से आ रहे बुलेट सवार को अज्ञात वाहन ने अपनी चपेट में ले लिया । बुलेट सवार की घटना स्थल पर ही मौत हो गई । पुलिस ने बाइक नम्बर व कागजो से शिनाख्त कर स्वजनों को घटना की जानकारी दी ।
घटना के अनुसार शाम करीब 5 बजे थाना एत्मादपुर के गांव मितावली के रहने वाले निरंजन सिंह जो अपनी बुलेट गाड़ी से आगरा की टफ जा रहे थे । तभी मंडी समिति के समीप आते ही पीछे से एक अज्ञात वाहन ने लापरवाही करते हुए टक्कर मार सी। टक्कर लगने के बाद निरंजन सिंह की घटना स्थल ओर ही मौत हो गई । घटना की जानकारी राहगीरो में कंट्रोल रूम में दी। सूचना मिलते ही मंडी चौकी प्रभारी अमित मुंडन मय फ़ोर्स के घटना स्थल ओर पहुच गए । मौके पर पहुँच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम ग्रह भिजवाया । वही गाड़ी को वह जाम को खुलवाया ओर यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से चालू कराया । वही गाड़ी के कागजात व जेब मे मिली पर्ची से युवक की पहचान की गौ । वही परिजन थाने पहुचकर कार्यवाही में जुटे है ।
थाना अध्यक्ष हरेंद्र कुमार, थाना ट्रांस यमुना, कालिंदी विहार, आगरा ने बताया कि मृतक का पंचायतनामा भरकर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। मौके पर यातायात सामान्य है और कानून व्यवस्था पूरी तरह नियंत्रण में है।

