भारत विकास परिषद् ‘नवज्योति’ के समर कार्निवाल में दिखा पारिवारिक एकता का रंग ।

Blog

भारत लीक्स,आगरा। भारत विकास परिषद् ‘नवज्योति’ द्वारा एत्मादपुर स्थित वाम्बो वाटर पार्क में आयोजित ‘समर कार्निवाल’ में परिषद् सदस्यों और उनके परिवारों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर पारिवारिक मिलन और मनोरंजन का आनंद उठाया। कार्यक्रम का आयोजन परिषद् के मूल मंत्र ‘सम्पर्क, सहयोग, संस्कार एवं सेवा’ को सशक्त बनाने के उद्देश्य से किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बसंत गुप्ता ने कहा कि ऐसे आयोजन परिषद् परिवार को और अधिक मजबूत एवं एकजुट बनाने का कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि पारिवारिक मेल-मिलाप से सामाजिक संबंधों में भी मजबूती आती है।

परिषद् अध्यक्ष सीए दीपिका अग्रवाल ने कहा कि परिवार समाज की सबसे महत्वपूर्ण इकाई है और परिषद् सदैव सामाजिक एवं पारिवारिक मूल्यों को बढ़ावा देने के लिए कार्य करती रही है। सचिव नितिन अग्रवाल ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए सभी सदस्यों का स्वागत किया, जबकि कोषाध्यक्ष अंकुर अग्रवाल ने सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

महिला संयोजिका एवं उपाध्यक्ष मंजू गुप्ता ने महिलाओं और बच्चों की उत्साहपूर्ण सहभागिता की सराहना की। कार्यक्रम के दौरान जलक्रीड़ा, मनोरंजक खेल, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां एवं पारिवारिक प्रतियोगिताएं आकर्षण का केंद्र रहीं।

कार्यक्रम को सफल बनाने में विशेष योगदान देने पर मनीष अग्रवाल को परिषद् की ओर से स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर संस्थापक एवं संरक्षक मंडल के प्रदीप अग्रवाल, नीता अग्रवाल, संजीव अग्रवाल, शशि अग्रवाल, गौरव बंसल, निधि बंसल, डॉ. अमित अग्रवाल सहित उपाध्यक्ष संजय रौनक गुप्ता, अनुराग भटनागर, नीरज जैन, मोहित अग्रवाल एवं शेखर अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *