ट्रक के अंदर फंदे पर लटक कर चालक ने की आत्महत्या ।
भारत लीक्स, आगरा । थाना एत्माद्दौला क्षेत्र की नुनिहाई चौकी इलाके में सोमवार सुबह एक 43 वर्षीय व्यक्ति का शव ट्रक के अंदर फंदे पर लटका मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान संजू पुत्र वासुदेव, निवासी गांव मेहरारू, थाना सैंया, आगरा के रूप में हुई है। बताया गया है कि संजू सोमवार सुबह लगभग 7:35 बजे अपना वाहन लेकर मौके पर आया था। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि वाहन के केबिन के अंदर रस्सी के सहारे फंदा लगाकर उसने आत्महत्या कर ली।
स्थानीय लोगों के अनुसार सुबह वाहन खड़ा दिखाई दिया था। बाद में जब वाहन के पीछे की का डाला खुला हुआ था । तभी गाड़ी के भीतर देखा तो चालक का शव फंदे पर लटका मिला। घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई।
सूचना पर उपनिरीक्षक निर्दोष कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की, लेकिन अब तक किसी संदिग्ध गतिविधि की पुष्टि नहीं हो सकी है। मृतक के शरीर पर भी किसी प्रकार के चोट या संघर्ष के निशान नहीं पाए गए हैं। वहीं पारिवारिक जनों को सूचित कर दिया गया मौके पर आ गए हैं ।
थाना अध्यक्ष का बयान
थाना एत्माद्दौला प्रभारी निरीक्षक देवेन्द्र कुमार दुबे ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया गया है तथा सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले गए हैं। मृतक के शरीर पर कोई बाहरी चोट के निशान नहीं मिले हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
आत्महत्या के कारण स्पष्ट नहीं
फिलहाल संजू द्वारा यह कदम क्यों उठाया गया, इसकी कोई स्पष्ट वजह सामने नहीं आई है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है और क्षेत्र में शोक का माहौल है।
Post Views: 13

