एतमादौला पुलिस की बड़ी सफलता, लाखों का चोरी का सामान बरामद ।
भारत लीक्स, आगरा। थाना एतमादौला पुलिस ने समर सिविल बनाने वाली फैक्ट्री में हुई लाखों रुपये की चोरी का महज 15 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए पांच शातिर चोरों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया लाखों रुपये का सामान, घटना में प्रयुक्त ऑटो, एक मोटरसाइकिल तथा अवैध .315 बोर का तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। थाना प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र कुमार दुबे के नेतृत्व में की गई इस त्वरित कार्रवाई की क्षेत्र में व्यापक सराहना हो रही है।
पुलिस के अनुसार बुधवार को थाना एतमादौला में वादी द्वारा सूचना दी गई कि 18 जून की रात थाना क्षेत्र स्थित जीडीडी इंटरप्राइजेज (समर सिविल बनाने वाली फैक्ट्री) का ताला तोड़कर अज्ञात चोर लाखों रुपये का सामान चोरी कर ले गए। सूचना के आधार पर थाना एतमादौला पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।
घटना को गंभीरता से लेते हुए प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र कुमार दुबे ने तत्काल पुलिस टीम गठित कर आरोपियों की तलाश शुरू कराई। मुखबिर की सूचना, तकनीकी साक्ष्यों तथा लगातार की गई दबिश के आधार पर पुलिस ने बुधवार को जून को महेंद्र, सुमित दिवाकर, जीतिन उर्फ जुगनू, दीपक प्रजापति एवं इशान उर्फ बाबा को गिरफ्तार कर चोरी की वारदात का सफल खुलासा कर दिया। पूछताछ में आरोपियों ने फैक्ट्री से चोरी की घटना स्वीकार करते हुए बताया कि चोरी का सामान ऑटो में भरकर ले गए थे।
गिरफ्तार आरोपी ।
1. महेंद्र पुत्र कैलाशी उर्फ छुड़ेली, निवासी सीतानगर, थाना एतमादौला। 2. सुमित दिवाकर पुत्र स्व. गीतम सिंह, निवासी न्यू आगरा। 3. जीतिन उर्फ जुगनू पुत्र मुकेश कुशवाह, निवासी कटरा वजीर खां, थाना एतमादौला। 4. दीपक प्रजापति पुत्र चेतीलाल, निवासी कटरा वजीर खां, थाना एतमादौला। 5 . इशान उर्फ बाबा पुत्र चांद बाबा उर्फ चांद खां, निवासी कटरा वजीर खां, थाना एतमादौला।
लाखों का सामान बरामद ।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 03 समर सिविल पम्पसेट, 18 समर सिविल मोटर, 10 मोनोब्लॉक, 03 कंट्रोल पैनल, 12 समर सिविल कैप, घटना में प्रयुक्त एक ऑटो, एक मोटरसाइकिल तथा एक अवैध .315 बोर का तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है।
आरोपियों का आपराधिक इतिहास ।
जांच में सामने आया कि गिरफ्तार अधिकांश आरोपी शातिर किस्म के अपराधी हैं और उनके विरुद्ध पहले से कई मुकदमे दर्ज हैं। 1. महेंद्र उर्फ छुड़ेली के विरुद्ध हत्या के प्रयास, चोरी, गैंगस्टर, मारपीट एवं अन्य गंभीर धाराओं में 6 मुकदमे दर्ज हैं। वही सुमित दिवाकर के विरुद्ध वर्तमान मुकदमे सहित हत्या के प्रयास, बलवा, मारपीट एवं अन्य धाराओं में 5 मुकदमे दर्ज हैं। ,जतिन उर्फ जुगनू के विरुद्ध चोरी, मारपीट एवं अन्य मामलों के 3 मुकदमे दर्ज हैं। व दीपक प्रजापति के विरुद्ध चोरी, मारपीट तथा पॉक्सो एक्ट सहित 3 मुकदमे दर्ज हैं। सकत ही इशान उर्फ बाबा के विरुद्ध भी थाना एतमादौला में विभिन्न आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।
इन पुलिसकर्मियों ने निभाई अहम भूमिका ।
इस सफल कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र कुमार दुबे के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम में चौकी प्रभारी डिवीजन उपनिरीक्षक आदित्य कुमार, उपनिरीक्षक अनिरुद्ध कुमार, उपनिरीक्षक प्रबल प्रताप सिंह, कांस्टेबल जितेंद्र कुमार, कांस्टेबल संदीप कुमार, उपनिरीक्षक आशु कुमार, उपनिरीक्षक देवेंद्र कुमार तथा कांस्टेबल चिराग चौधरी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। टीम ने मुखबिर की सूचना, तकनीकी साक्ष्यों और लगातार दबिश के आधार पर चोरी की घटना का मात्र 15 घंटे में सफल खुलासा किया।
अपराधियों में बढ़ा पुलिस का खौफ ।
थाना प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र कुमार दुबे के नेतृत्व में एतमादौला पुलिस लगातार अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई कर रही है। चोरी की वारदात का महज 15 घंटे में खुलासा कर पुलिस ने स्पष्ट संदेश दिया है कि अपराधियों के लिए थाना एतमादौला क्षेत्र अब सुरक्षित नहीं है। लगातार हो रही कार्रवाई से चोरों और बदमाशों में पुलिस का खौफ बढ़ा है, जबकि क्षेत्रवासियों का पुलिस पर विश्वास और मजबूत हुआ है। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि अपराधियों के विरुद्ध अभियान आगे भी इसी प्रकार लगातार जारी रहेगा।
Post Views: 18

