मृतक ( सुरेंद्र )का फाइल फ़ोटो

रिश्तों का खूनी अंत: बाथरूम के नीचे मिला पति का शव, पत्नी हिरासत में । भारत लीक्स,आगरा । थाना सिकंदरा क्षेत्र में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। प्राक्षी टावर चौकी क्षेत्र की रेणुका धाम कॉलोनी (दहतौरा) में करीब 45 दिन से लापता युवक का शव उसके ही घर के बाथरूम के फर्श के नीचे मिला है। मामले में पुलिस ने मृतक की पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार 44 वर्षीय सुरेंद्र शर्मा 28 मई से लापता थे। परिजन उनकी तलाश कर रहे थे, वहीं पुलिस भी गुमशुदगी के मामले की जांच में जुटी हुई थी। शुक्रवार को मिले सुराग के आधार पर पुलिस ने घर के बाथरूम की खुदाई कराई, जहां से सुरेंद्र शर्मा का शव बरामद हुआ। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है और पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। मृतक के बड़े भाई अनिल शर्मा ने बताया कि परिवार लंबे समय से सुरेंद्र की तलाश कर रहा था। शव मिलने के बाद परिवार में शोक का माहौल है। घटना के खुलासे से क्षेत्र के लोग भी स्तब्ध हैं। एसीपी हरिपर्वत अमीषा सिंह ने बताया कि गुमशुदगी की जांच के दौरान महत्वपूर्ण तथ्य सामने आए, जिसके बाद घर के बाथरूम की खुदाई कर शव बरामद किया गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस हिरासत में ली गई पत्नी रूबी से पूछताछ कर रही है । तथा मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही मौत के कारणों तथा पूरे घटनाक्रम की स्पष्ट जानकारी सामने आ सकेगी।

Blog
भारत लीक्स,आगरा ।  थाना सिकंदरा क्षेत्र में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। प्राक्षी टावर चौकी क्षेत्र की रेणुका धाम कॉलोनी (दहतौरा) में करीब 45 दिन से लापता युवक का शव उसके ही घर के बाथरूम के फर्श के नीचे मिला है। मामले में पुलिस ने मृतक की पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार 44 वर्षीय सुरेंद्र शर्मा 28 मई से लापता थे। परिजन उनकी तलाश कर रहे थे, वहीं पुलिस भी गुमशुदगी के मामले की जांच में जुटी हुई थी। शुक्रवार को मिले सुराग के आधार पर पुलिस ने घर के बाथरूम की खुदाई कराई, जहां से सुरेंद्र शर्मा का शव बरामद हुआ।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है और पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
मृतक के बड़े भाई अनिल शर्मा ने बताया कि परिवार लंबे समय से सुरेंद्र की तलाश कर रहा था। शव मिलने के बाद परिवार में शोक का माहौल है। घटना के खुलासे से क्षेत्र के लोग भी स्तब्ध हैं।
एसीपी हरिपर्वत अमीषा सिंह ने बताया कि गुमशुदगी की जांच के दौरान महत्वपूर्ण तथ्य सामने आए, जिसके बाद घर के बाथरूम की खुदाई कर शव बरामद किया गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस हिरासत में ली गई पत्नी रूबी से पूछताछ कर रही है । तथा मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही मौत के कारणों तथा पूरे घटनाक्रम की स्पष्ट जानकारी सामने आ सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *