खबरों के बाद भी नहीं टूटी नींद, फोन बंद — पानी का प्रेशर गिरा, जनता टैंकर खरीदने को मजबूर l
भारत लीक्स, आगरा l यमुना पार, रामबाग स्थित कालिंदी विहार में जल संकट अब प्रशासन की नाकामी का जीता-जागता उदाहरण बन चुका है। हालात इतने बदतर हैं कि एक तरफ लोग बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं, तो दूसरी ओर सैकड़ों जगह पाइपलाइन लीकेज से रोजाना लाखों लीटर पानी सड़कों पर बहाकर बर्बाद किया जा रहा है।
क्षेत्र में करीब पांच दर्जन से अधिक स्थानों पर खुलेआम पानी बह रहा है। सुबह से लेकर देर रात तक गलियां नालों में तब्दील नजर आती हैं, सड़कें धंस रही हैं, लेकिन जिम्मेदार विभाग आंखें मूंदे बैठे हैं।
नहीं रुका नलों मे आने वाला गंदा पानी l
सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि पिछले 15 दिनों से गंदे पानी की सप्लाई लगातार जारी है। स्थानीय लोगों का साफ कहना है कि अगर इन लीकेज को समय पर ठीक कर दिया जाए तो गंदे पानी की समस्या खुद-ब-खुद खत्म हो सकती है लेकिन विभाग को जैसे इससे कोई फर्क ही नहीं पड़ता। स्थिति और गंभीर हो गई है क्योंकि अब पानी का प्रेशर भी लगातार गिर रहा है, जिससे कई इलाकों में पानी पहुंच ही नहीं रहा।
अधिकारी नहीं उठा रहे फोन l
लोगों का आरोप है कि जल संस्थान और जल निगम पूरी तरह गैर-जिम्मेदाराना रवैया अपनाए हुए हैं। क्षेत्र के जेई ललित कुमार से संपर्क करना नामुमकिन हो गया है — फोन या तो स्विच ऑफ रहता है या उठाया ही नहीं जाता।
हैरानी की बात यह है कि इस मुद्दे पर पहले भी खबरें प्रकाशित हो चुकी हैं, लेकिन अधिकारियों पर इसका रत्ती भर असर नहीं पड़ा। साफ तौर पर कहा जा रहा है कि अधिकारियों के कान पर जूं तक नहीं रेंग रही, और वे केवल कागजी खानापूर्ति में व्यस्त हैं।
पैसे से खरीदने को मजबूर l
पानी की किल्लत इस हद तक पहुंच चुकी है कि लोगों को मजबूरी में ₹800 से ₹1000 तक खर्च कर टैंकरों से पानी खरीदना पड़ रहा है। अगर टैंकर उपलब्ध न हों, तो हालात ऐसे हैं कि लोग प्यासे रह जाएं।
गौरतलब है कि गर्मियों में हर साल यह समस्या विकराल रूप लेती है, कई बार पानी को लेकर विवाद और झगड़े तक हो चुके हैं, लेकिन वर्षों से इस समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया।
🚨 “टैंकर न हों तो प्यास से मर जाए जनता” क्षेत्र में गरीब डेट ऑफ पानी का टैंक करें जो हर दिन जनता की प्यास बुझाने के लिए सड़कों पर तोड़ते रहते हैं लेकिन फिर भी जनता को पानी की कमी महसूस हो रही है वहीं विभाग इस बात को जानते हुए भी आंखें बंद करके बैठा है l
पानी की लीकेज पर काम किया जा रहा है आज भी जानकारी होने के बाद लीकेज सही करायी गई है. गंदे पानी कहा से आ रहा है उसपर काम किया जा रहा है टीम जानकारी कर रही है. साथ ही. फोन अधिकतर उठा लेते है लेकिन इस समय गर्मी है तो जनता दिन भर कॉल करती है तो नहीं उठ पाते.
जे ई ललित कुमार.
जल निगम, आगरा l
15 दिन से गंदा पानी सप्लाई
सैकड़ों लीकेज, लाखों लीटर पानी बर्बाद
पानी का प्रेशर लगातार गिर रहा l
अधिकारी फोन तक नहीं उठा रहे l
खबरों के बाद भी नहीं हुआ कोई एक्शन l
Post Views: 13

