चोरी की बाइक सहित तमंचा व कारतूस बरामद ।
भारत लीक्स, आगरा। थाना ट्रांस यमुना पुलिस ने वाहन चोरी करने वाले दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने मुखबिर की सटीक सूचना पर देर रात कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को दबोच लिया। उनके कब्जे से चोरी की एक मोटरसाइकिल, एक अवैध .315 बोर का देशी तमंचा तथा एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गोविंद पुत्र सुभाष चंद्र, निवासी सारस नगर, पड़ीनाथ, थाना न्यू आगरा (हाल पता: जगजीवन नगर, टेढ़ी बगिया) तथा जितेंद्र पुत्र ताराचंद, निवासी जगजीवन नगर, टेढ़ी बगिया के रूप में हुई है।
पुलिस द्वारा बरामद मोटरसाइकिल के संबंध में जांच की गई तो वह थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र के नगला पट्टी निवासी कृष्ण गोपाल की निकली, जिसे आरोपियों ने चोरी किया था।पूछताछ और आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
इस सराहनीय कार्रवाई का नेतृत्व थाना ट्रांस यमुना के थाना प्रभारी निरीक्षक हरेंद्र कुमार के निर्देशन में टेढ़ी बगिया चौकी प्रभारी अमित मुंडन एवं उनकी पुलिस टीम ने किया। स्थानीय लोगों ने पुलिस की तत्परता और सक्रियता की सराहना करते हुए इसे अपराधियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई बताया।
Post Views: 10

