एन एच आई  की लापरवाही बनी जानलेवा: सड़क  खोदकर छोड़ी, हादसों को न्यौता। । 

Blog

भारत लीक्स,आगरा ।  राष्ट्रीय राजमार्ग-19 स्थित शाहदरा चुंगी पर नाला निर्माण का विवाद अब लोगों की जान और रोज़गार दोनों पर भारी पड़ रहा है। सालों से   से अधूरा पड़ा नाला आज भी पूरा नहीं हो सका है। अब NHAI द्वारा सड़क किनारे खुदाई कर रास्ता बंद कर दिया गया है, जिससे क्षेत्र के व्यापारियों, मरीजों और आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि आगरा बाईपास रोड वर्ष 1971-72 से अस्तित्व में है, जबकि NHAI लगभग वर्ष 2000 के बाद इस मार्ग के संचालन में आई। इसके बावजूद अब नाला निर्माण के नाम पर  व्यपारियो  से NOC मांगी जा रही है। लोगों का सवाल है कि जब सड़क और व्यावसायिक प्रतिष्ठान दशकों से मौजूद हैं तो निर्माण कार्य शुरू करने से पहले सभी औपचारिकताएं क्यों नहीं पूरी की गईं।
पहले खोद दी सड़क, अब रुक गया काम ।
क्षेत्रवासियों के अनुसार NHAI और उसकी एजेंसी ने पहले सड़क और सर्विस रोड को खोद दिया, लेकिन निर्माण कार्य अधूरा छोड़ दिया। करीब 75 दिनों से रास्ता बाधित होने के कारण व्यापार बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। दुकानदारों और प्रतिष्ठानों तक ग्राहकों की पहुंच बन्द हो गई है।
रोज हो रहे हादसे
बरसात के दौरान खुदाई वाले हिस्सों और गड्ढों में पानी भर जाता है। इससे दोपहिया वाहन चालक लगातार दुर्घटनाओं का शिकार हो रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि लगभग हर दिन कोई न कोई बाइक सवार फिसलकर गिर रहा है। सड़क पर जलभराव और अव्यवस्था के कारण बड़े हादसे की आशंका बनी हुई है।
अस्पताल और ब्लड बैंक तक प्रभावित ।
शाहदरा चुंगी क्षेत्र में स्थित इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम, ब्लड बैंक और अस्पताल भी इस समस्या से प्रभावित हैं। मरीजों, तीमारदारों और एंबुलेंस चालकों को आवागमन में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। आपात स्थिति में यह अव्यवस्था गंभीर परिणाम पैदा कर सकती है।
एक एजेंसी से दूसरी एजेंसी तक फाइलें
जानकारी के अनुसार NHAI ने यह कार्य IRB कंपनी को सौंपा है। बताया जा रहा है कि पहले इस परियोजना में ओरिएंटल कंपनी भी जुड़ी रही। अब विभिन्न एजेंसियों और विभागीय प्रक्रियाओं के बीच फंसा यह कार्य क्षेत्रवासियों के लिए सिरदर्द बन गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *