भारत लीक्स,आगरा । थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र में बालिका से दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे आरोपी को थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया ।
घटना के अनुसार थाना क्षेत्र में रहने वाली नाबालिग से आरोपी अर्पित बघेल उर्फ पीयूष कुमार के द्वारा दुष्कर्म किया गया था। जिसमें थाना अध्यक्ष हरेंद्र कुमार ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट, एससी-एसटी एक्ट तथा भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज था। थानाध्यक्ष हरेंद्र कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी के खिलाफ दर्ज मुकदमे के संबंध में तलाश की जा रही थी। इसी दौरान पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को ईंट की मंडी के पास से गिरफ्तार कर लिया। जांच के दौरान यह भी सामने आया है कि आरोपी का पुराना आपराधिक इतिहास भी रहा है। पुलिस उसके आपराधिक रिकॉर्ड की विस्तृत जांच कर रही है। थाना अध्यक्ष हरेंद्र कुमार ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
Post Views: 13

