भारत लीक्स,आगरा/खंदौली — खंदौली सैमरा रोड क्षेत्र में सोशल मीडिया पर गुरुवार को एक धमकी भरा वीडियो वायरल होने के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया है। आयुष्मान चौहान उर्फ़ गोलू ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट कर खुद को चुनौती देने वालों को “क्षेत्र को फूंक देने” तक की धमकी दे डाली।
वीडियो में युवक हाथ में बंदूक लिए नजर आता है और खुद को फायरिंग करने वाला बताते हुए दहशत फैलाने वाली बातें करता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि वीडियो में दिखाई जा रही बंदूक से कई बार फायरिंग के दावे भी किए गए हैं और यह वीडियो संभवतः पुराना हो सकता है, लेकिन उसमें दी गई धमकियों ने लोगों की नींद उड़ा दी है।
गौरतलब है कि हाल ही में खंदौली सैमरा रोड पर फायरिंग की घटनाओं को लेकर जिला प्रशासन सतर्क गया था और मुख्यमंत्री स्तर पर भी कानून-व्यवस्था सख्त करने के निर्देश दिए गए थे। ऐसे समय में सोशल मीडिया पर इस तरह का वीडियो सरकारी आदेशों और कानून-व्यवस्था के लिए खुली चुनौती माना जा रहा है।
स्थानीय निवासियों और व्यापारियों ने कहा कि यदि इस तरह के वीडियो लगातार फैलते रहे तो क्षेत्र का माहौल बिगड़ सकता है। लोगों ने साइबर सेल और थाना पुलिस से तत्काल कार्रवाई की मांग की है ताकि दहशत फैलाने वाले तत्वों पर लगाम लगे।
Post Views: 226

