पुलिस ने शुभम उर्फ कन्हैया व कपिल को गिरफ्तार कर जेल भेजा ।
भारत लीक्स,आगरा। थाना एत्माद्दौला क्षेत्र के सीता नगर में एक पूर्व दरोगा पर दबंगो ने मामूली विवाद के बाद जानलेवा हमला कर दिया ।
मामलके के अनुसार सीतानगर निवासी रमेश शर्मा जो पूर्व में सब इंस्पेक्टर के पद से त्यागपत्र दे चुके है । जानकारी में बताया कि मंगल बार की देर रातपुनीत शर्मा जो मोमोज खाने गया था । तभी वही पर शुभम उर्फ कन्हैया पुत्र सतीश राठौर निवासी अंतराम की बगीची, कटरा वजीर खां वहां पहुंचा और कथित रूप से शराब पीने के लिए 2000 रुपये मांगने लगा। पुनीत द्वारा रुपये देने से इनकार करने पर दोनों के बीच कहासुनी और विवाद हो गया। जिसके बाद करीब 10:30 बजे शुभम उर्फ कन्हैया अपने साथियों महेंद्र कुशवाहा, कपिल तथा एक अन्य व्यक्ति के साथ तमंचा लेकर पहुंच गया और पुनीत शर्मा को आवाज देकर बाहर बुलाने लगा। शोर सुनकर पुनीत के पिता, जो वर्ष 2012 में पुलिस विभाग में दरोगा के पद से त्यागपत्र दे चुके पूर्व पुलिसकर्मी जब बाहर आ गए और आरोपियों को समझाने का प्रयास किया।
इस दौरान पूर्व दरोगा पर फायर किया गया, जिसमें वह बाल-बाल बच गए। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना में अभियोग पंजीकृत कर लिया। जिसमें थाना अध्यक्ष देवेंद्र कुमार दुबे ने टीम लगाकर दो आरोपियों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी में देवेंद्र कुमार दुबे ने बताया कि दोनों आरोपियों को कब्जे से तमंचा बरामद हुआ है और दोनों को जेल भेज दिया गया है ।
Post Views: 16

