पथराव की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद ।
भारत लीक्स, आगरा । थाना एत्मादपुर क्षेत्र के छलेसर में रहने वाले दबंगों ने पड़ोस के ही रहने वाले एक युवक के घर पर मामूली विवाद को लेकर हमला बोल दिया । घर ईंट पत्थर फेंक कर घर में लगे शीशे कार्रवाई तोड़ दिए ।
घटना की जानकारी पुलिस को दी ,लेकिन पुलिस ने पीड़ित को दुत्कार कर फटकार दिया ।

मामले के अनुसार छलेसर का रहने वाले गवेन्द्र कुमार ने बताया कि गुरुवार को वह घर पर नहीं थे । उनकी पत्नी वह उनके मम्मी पापा घर पर थे । तभी पड़ोस के रहने वाले दबंगों ने उनके घर पर ही पत्थर से हमला कर दिया । घर में लगे शीशे वह खिड़की भी तोड़ दिए । आरोप है कि आरोपियों ने घर में बैठे बुजुर्ग दंपतियों को गंदी-गंदी गालियां दे तथा गवेंद्र की पत्नी का फोन तक तोड़ दिया ।
पपीआरबी पुलिस ने पीड़ित को धमकाया ।
घटना के बाद पीड़ित ने 112 पर पुलिस सहायता के लिए कॉल किया। जब मौके पर पुलिस पहुँची तो पर पहुंची पीआरबी 112 पुलिस ने भी आरोपियों को गिरफ्तार करने की जगह पीड़ित कोई धमकाया ।
चौकी से भगाया नही लिखा मुकद्दमा ।
पीड़ित गवेन्द्र का आरोप है कि दबंगो का चौकी व थाने में पुलिस के साथ उठना बैठना है । जिसके कारण जब शिकायत लेकर पहुँचे तो पुलिस ने चौकी से उल्टा गवेन्द्र को ही फटकार कर भगा दिया । परिवार पूरी तरीके से दहशत में और पुलिस ने पीड़ित का मुकदमा भी नहीं लिखा है ।
सीसीटीवी में घटना कैद ,फिर भी नहीं हो रही सुनवाई ।
छलेसर के रहने वाले गवेंद्र ने बताया कि उसकी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है । कैमरे में स्पष्ट दिखाई दे रहा है कि कुछ लोग घर में पत्थर फेंक रहे हैं। लेकिन इतना सब कुछ होने के बाद भी पुलिस ने अभी तक कोई भी शिकायत दर्ज नहीं की है । इससे स्पष्ट है कि योगी सरकार में दबंगों के हौसले बुलंद हैं । पीड़ित ने आगरा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई
Post Views: 11

