सड़क पार कर रही महिला को वाहन ने मारी टक्कर, मौत । 

Blog
थाना एत्माद्दौला क्षेत्र में हुआ हादसा, पुलिस मौके पर
भारत लीक्स,आगरा । एत्माद्दौला थाना क्षेत्र में मंगलवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सड़क पार कर रही एक महिला को आगरा की ओर से आ रहे तेज रफ्तार वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि महिला की घटना स्थल पर ही मौत हो गई ।
हादसे की सूचना मिलते ही एत्माद्दौला पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मृतक महिला का शव मार्ग से हटाया । उसके बाद यातायात व्यवस्था संभाली । घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई । वही इस घटना के बाद अज्ञात वाहन टक्कर मारकर फरार हो गया । वही मृतक महिला की पहचान का प्रयास किया जा  जा रहा है ।
पुलिस ने दुर्घटना में शामिल वाहन और चालक  की तलाश शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है तथा आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
थाना अध्यक्ष देवेंद्र दुबे ने बताया कि अज्ञात बहन ने सड़क पार करते समय महिला को टक्कर मारी जिसमें महिला की मौत होगी सबको पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है तथा टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश की जा रही है।  जल्द ही आरोपी चालक के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *