मौके पर पुलिस आग बुझाने में जुटी ।
भारत लीक्स,आगरा।
थाना एत्माद्दौला क्षेत्र के नुनिहाई–रामबाग मार्ग पर शनिवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब सवारियों से भरे एक ऑटो में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते ऑटो धू-धू कर जलने लगा, जिससे आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ऑटो में एक घरेलू गैस सिलेंडर भी रखा हुआ बताया जा रहा है, जो आग की चपेट में आ गया है। सिलेंडर की सूचना मिलते ही क्षेत्र में दहशत फैल गई और लोग किसी बड़े हादसे की आशंका से सहम गए।
घटना की जानकारी मिलते ही थाना एत्माद्दौला पुलिस मौके पर पहुंच गई और आग बुझाने के प्रयास शुरू कर दिए। पुलिस द्वारा लोगों को सुरक्षित दूरी पर रहने की हिदायत दी जा रही है।
फिलहाल आग बुझाने का प्रयास जारी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि सिलेंडर फटता है तो बड़ा हादसा हो सकता है। पुलिस पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है और स्थिति को नियंत्रण में लेने की कोशिश कर रही है।
Post Views: 8

