आगरा में हीट वेव का असर: बेलनगंज में चलती कार में उठीं आग की लपटें, मचा हड़कंप ।

Blog

आगरा में हीट वेव का असर: बेलनगंज में चलती कार में उठीं आग की लपटें, मचा हड़कंप ।भारत लीक्स आगरा ।  आगरा में पड़ रही भीषण गर्मी और हीट वेव के बीच बुधवार शाम एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया। बेलनगंज क्षेत्र में सूरजभान फाटक के समीप करीब शाम 5 बजे एक कार में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते गाड़ी से ऊंची-ऊंची आग की लपटें उठने लगीं, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
घटना के समय सड़क पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत आग बुझाने की कोशिश की और फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। आग इतनी तेज थी कि कुछ ही मिनटों में गाड़ी का बड़ा हिस्सा उसकी चपेट में आ गया।
इन दिनों आगरा में लगातार हीट वेव को लेकर अलर्ट जारी हो रहे हैं। मोबाइल फोन पर भी लोगों को तेज गर्मी और लू से बचने के संदेश भेजे जा रहे हैं। माना जा रहा है कि अत्यधिक तापमान और गर्म हवाओं के कारण वाहन के इंजन या वायरिंग में तकनीकी खराबी से यह आग लगी हो सकती है।
हालांकि घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन गाड़ी को भारी नुकसान पहुंचा है। प्रशासन और विशेषज्ञों ने लोगों से अपील की है कि भीषण गर्मी में वाहन की नियमित जांच कराएं और किसी भी प्रकार की चिंगारी या गर्मी महसूस होने पर तुरंत सावधानी बरतें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *