11 किलो चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार ।

Blog
ट्रांस यमुना पुलिस व साइबर टीम की शानदार कार्रवाई 
भारत लीक्स, आगरा।कमिश्नरेट आगरा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। ट्रांस यमुना थाना पुलिस टीम और साइबर सर्विलांस/काउंटर इंटेलिजेंस टीम की संयुक्त कार्रवाई में अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 11 किलो 208 ग्राम चरस (अनुमानित कीमत करीब 30 लाख रुपये) बरामद की है।
ऐसे हुआ खुलासा
पुलिस आयुक्त के निर्देशन में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत ट्रांस यमुना क्षेत्र में लगातार चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर नाले के पास से आरोपी शिवम पुत्र सुरेश को दबोच लिया।
आरोपी का विवरण
नाम: शिवम पुत्र सुरेश
निवासी: आर.वी. डिग्री कॉलेज के पीछे, कालिंदी विहार, थाना ट्रांस यमुना, आगरा ने पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह चरस को फिरोजाबाद से अपने साथी अवबाज (थाना बसरेली कटारा क्षेत्र) के साथ लाया था और बेचने की फिराक में था। उसका साथी पहले ही गिरफ्तार होकर जेल जा चुका है।
पुलिस ने किया दर्ज मुकदमा । 
बरामदगी के आधार पर थाना ट्रांस यमुना में मु0अ0सं0 139/2026 धारा 8/20 NDPS Act के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेजा गया है। अन्य आपराधिक इतिहास की जांच जारी है।
📦 बरामदगी
11 किलो 208 ग्राम अवैध चरस
पैकिंग सामग्री (पन्नी व टेप)
👮‍♂️ पुलिस टीम (गुड वर्क 👏)
इस सफल कार्रवाई में शामिल टीम:
निरीक्षक हारेंद्र कुमार (थाना ट्रांस यमुना)
उ0नि0 अमित कुमार (प्रभारी साइबर/काउंटर इंटेलिजेंस)
उ0नि0 शुभम सिंह, मधुसूदन जांगिड़, राज कुमार सिंह, विपुल वशा, गुरुदेव
कांस्टेबल पवन पाल, आवेश कुमार, अनुप, अंकित यादव, विनय कुमार, गिरेंद्र सिंह, नीरज कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *