जानवर का मीट सप्लाई करने वाला आरोपी गिरफ्ता ।
भारत लीक्स ,आगरा। थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र में पशु क्रूरता अधिनियम के तहत दर्ज मुकदमे में वांछित चल रहे एक और आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस के अनुसार 26 अगस्त 2025 को चेकिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ लोग इस्लामनगर, टेड़ी बगिया क्षेत्र में बड़ी मात्रा में जानवर का मीट लेकर आए हैं।
सूचना पर थाना ट्रांस यमुना पुलिस मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर एक ऑटो को रोक लिया। ऑटो चालक ने अपना नाम फैजान सलीम निवासी इस्लामनगर, थाना ट्रांस यमुना बताया। तलाशी के दौरान ऑटो से करीब 200 किलोग्राम भैंस का मीट बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया।
पूछताछ में फैजान ने पुलिस को बताया कि वह यह मीट इलियास उर्फ आविद से खरीदकर बेचता है। मामले की विवेचना के दौरान पुलिस ने मोहम्मद इलियास कुरैशी पुत्र मोहम्मद इकबाल कुरैशी निवासी शैखान मोहल्ला, थाना एत्मादपुर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
थाना प्रभारी का बयान ।
थाना ट्रांस यमुना प्रभारी निरीक्षक हरेंद्र कुमार ने बताया कि मामले में बरामद मीट के संबंध में पहले से मुकदमा दर्ज था। जांच के दौरान नाम प्रकाश में आने पर आरोपी मोहम्मद इलियास कुरैशी को गिरफ्तार किया गया है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही
Post Views: 9

