फ्लाईओवर पर अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार दो युवक घायल । 

Blog
भारत लीक्स, आगरा। ट्रांस यमुना क्षेत्र के शाहदरा फ्लाईओवर पर शुक्रवार शाम एक सड़क हादसे में स्कूटी सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को उपचार के लिए एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार को शाम करीब 5:45 बजे पीआरवी के माध्यम से सूचना मिली कि छलेसर से आगरा की ओर जा रही स्कूटी संख्या UP80GW4247 को शाहदरा फ्लाईओवर पर किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी सवार मोहित यादव (33 वर्ष) पुत्र विष्णु यादव निवासी लंगड़े की चौकी, आगरा तथा साहिल (20 वर्ष) पुत्र नरेंद्र सिंह निवासी मोतिया की बगीची, लंगड़े की चौकी, आगरा गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूचना पर शाहदरा चौकी प्रभारी जितेंद्र कुमार पुलिस बल के साथ तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने दोनों घायलों को  एसएन मेडिकल कॉलेज भिजवाया तथा मौके पर यातायात व्यवस्था को सुचारु कराया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त स्कूटी को कब्जे में लेकर चौकी पर सुरक्षित खड़ा करा दिया।
थाना अध्यक्ष हरेंद्र कुमार का वर्जन
थाना ट्रांस यमुना कालिन्दी विहार के प्रभारी निरीक्षक हरेंद्र कुमार ने बताया कि हादसे की सूचना घायलों के परिजनों को दे दी गई है और वे अस्पताल पहुंच चुके हैं। दोनों घायलों का उपचार चल रहा है। अभी तक थाने पर किसी प्रकार का प्रार्थना पत्र प्राप्त नहीं हुआ है। प्रार्थना पत्र मिलने पर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है। फिलहाल क्षेत्र में कानून-व्यवस्था की स्थिति सामान्य बनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *