शराब के नशे में युवक ने लगाई फांसी, मौत ।

Blog
भारत लीक्स, आगरा। थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र के सती नगर में शनिवार को एक युवक ने कथित रूप से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी।
जानकारी के अनुसार गली नंबर-3, सती नगर निवासी जितेंद्र ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना डायल-112 के माध्यम से पुलिस को मिली। मौके पर पहुंची पुलिस को मृतक की पत्नी सुधा देवी ने बताया कि उसका पति शराब पीने का आदी था और शनिवार को भी शराब के नशे में घर आया था। इसके बाद वह कमरे के अंदर चला गया, जहां उसने फांसी लगा ली।
सूचना पर सती नगर चौकी इंचार्ज अमित कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और आवश्यक कार्रवाई शुरू कराई। पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
चौकी इंचार्ज का बयान । 
चौकी इंचार्ज अमित कुमार ने बताया कि सूचना  प्राप्त हुई थी कि एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया गया तथा पंचायतनामा की कार्रवाई कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। मामले की जांच की जा रही है।
थाना अध्यक्ष का बयान। 
थाना अध्यक्ष हरेंद्र कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं जांच के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है तथा कानून-व्यवस्था की कोई समस्या नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *