OBC समीकरण साधने में जुटी ASP, डॉ. रविंद्र सिंह बघेल बने प्रदेश उपाध्यक्ष ।

Blog

 

भारत लीक्स,आगरा। आगामी 2027 विधानसभा चुनाव को देखते हुए आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) ने संगठन विस्तार की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए डॉ. रविंद्र सिंह बघेल को प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। पार्टी का यह फैसला OBC वर्ग में पकड़ मजबूत करने की रणनीति के रूप में देखा जा रहा है।
पार्टी नेतृत्व ने डॉ. बघेल को विशेष रूप से पाल, बघेल और धनगर समाज को संगठन से जोड़ने की जिम्मेदारी सौंपी है। राजनीतिक जानकारों के अनुसार, आगरा की एत्मादपुर विधानसभा समेत आसपास के क्षेत्रों में उनका अच्छा प्रभाव माना जाता है, जिससे पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पार्टी को मजबूती मिलने की उम्मीद है।
हाल के समय में पार्टी द्वारा विभिन्न जिलों में संगठन विस्तार और कार्यक्रमों के आयोजन से यह संकेत मिल रहा है कि आजाद समाज पार्टी जमीनी स्तर पर अपनी पकड़ मजबूत करने में जुटी है।
भीम आर्मी चीफ एवं नगीना सांसद Chandrashekhar Azad तथा प्रदेश अध्यक्ष Sunil Kumar Chittor के नेतृत्व में लिया गया यह फैसला दलित-मुस्लिम समीकरण के साथ OBC वर्ग में भी पार्टी की सक्रियता बढ़ाने की कोशिश माना जा रहा है।
नियुक्ति के बाद डॉ. रविंद्र सिंह बघेल ने कहा कि वे समाज को एकजुट कर संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का प्रयास करेंगे। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यदि पार्टी इस सामाजिक समीकरण को प्रभावी ढंग से साधने में सफल रहती है, तो आने वाले चुनावों में इसका असर देखने को मिल सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *