मिशन शक्ति फेस-5 के तहत टीम ने बालिकाओं को सुरक्षा की दी जानकारी l

Blog
भारत लीक्स,आगरा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा महिला सशक्तिकरण और सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए 5 साल से  शुरू किए गए मिशन शक्ति अभियान का पाँचवाँ चरण 22 सितम्बर 2025 से प्रारम्भ हुआ  है। इसी क्रम में शनिवार को थाना एत्माद्दौला के थाना अध्यक्ष देवेंद्र कुमार दुबे की देख रेख में  एम0एस0एम0ई0 केन्द्र, फाउन्ड्री नगर में प्रशिक्षणाधीन बालिकाओं और शिक्षिकाओं को जागरूक किया। कार्यक्रम में शामिल सभी छात्राये व महिलाओं को कार्यक्रम में हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी l जिसमें छात्राओं को 1090 (वीमेन पावर लाइन), 1098 (चाइल्ड लाइन), 181 (महिला हेल्पलाइन), 1076 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन), 1930 (साइबर हेल्पलाइन), 101 (अग्निशमन सेवा), 112 (पुलिस आपातकालीन सेवा), 102 (गर्भवती महिला व शिशु हेतु एम्बुलेंस) और 108 (एम्बुलेंस सेवा) सहित कई जरूरी नंबरों की विस्तृत जानकारी दी गई।
योजनाओं से कराया अवगत
इस दौरान उन्हें महिला हेल्प डेस्क, महिला बीट पुलिस अधिकारी, एंटी रोमियो स्क्वाड, महिला साइबर सेल और शासन की योजनाओं — मुख्यमंत्री सुकन्या योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना और रानी लक्ष्मीबाई बाल एवं महिला सम्मान कोष के बारे में भी बताया गया।
अधिकारी रहे मौजूद
कार्यक्रम में प्रभारी निरीक्षक देवेन्द्र कुमार दुबे, थाना एत्माद्दौला की मिशन शक्ति टीम, MSME केन्द्र के डायरेक्टर डॉ. सचिन राजपाल, एडिशनल डायरेक्टर योगेश, प्रशिक्षणाधीन बालिकाएं और शिक्षिकाएं मौजूद रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *