भारत लीक्स, आगरा। थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र के पीलाखार स्थित सरला गैस एजेंसी के पास शनिवार सुबह गैस सिलेंडर वितरण को लेकर बड़ा विवाद सामने आया। यहां एजेंसी के होकरों पर महिलाओं और पुरुषों के साथ मारपीट करने का गंभीर आरोप लगा है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।
पीड़ित राजेश कुमार ने बताया कि उन्होंने 18 मार्च को ऑनलाइन गैस सिलेंडर बुक किया था, लेकिन लंबे इंतजार के बाद भी सिलेंडर नहीं मिला। वहीं पड़ोसी शेर सिंह ने भी सिलेंडर बुक कराया, लेकिन उन्हें भी सप्लाई नहीं दी गई। राजेश कुमार की पत्नी अनीता प्रजापति जब एजेंसी पर जानकारी लेने पहुंचीं तो उन्हें “ हॉकर से संपर्क करने” को कहा गया, जबकि हॉकर ने सिलेंडर के बारे मे बताया कि होकर ले गया है. जब रास्ते मे मिले हॉकर se जानकारी को तो उसने भी इनकार कर दिया। इससे उपभोक्ताओं में आक्रोश फैल गया।
हॉकर को रोकते ही भड़का विवाद, एजेंसी तक पहुंची मारपीट l
शुक्रवार सुबह करीब 8:30 बजे पीड़ित पक्ष ने सरला गैस एजेंसी, पिलाकर के पास एक होकर को रोक लिया। आरोप है कि हौकर ने अभद्रता शुरू कर दी, जिसके बाद विवाद बढ़ गया। विवाद एजेंसी के बुकिंग काउंटर तक पहुंचा, जहां होकरों ने दबंगई दिखाते हुए महिलाओं और पुरुषों के साथ मारपीट कर दी। मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
🚨 ब्लैकिंग और कम गैस देने के आरोप l
पीड़ितों का आरोप है कि एजेंसी के हॉकर सिलेंडर की ब्लैकिंग कर रहे हैं और आम उपभोक्ताओं को जानबूझकर गैस नहीं दी जा रही। साथ ही पहले दिए गए सिलेंडरों में 2-3 किलो गैस कम निकलने की भी शिकायत की गई है। पीड़ितों के अनुसार पिछले करीब 4 वर्षों से उन्हें नियमित रूप से गैस नहीं मिल रही, जिससे एजेंसी की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
🗣️ एजेंसी संचालक का पक्ष
एजेंसी संचालक गौरव कुमार ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि यह पूरा मामला एजेंसी का नहीं बल्कि होकर और कस्टमर के बीच का विवाद है।
उन्होंने कहा,
“यह मामला हॉकर और उपभोक्ताओं के बीच का है। एजेंसी की इसमें सीधी भूमिका नहीं है। साथ ही उपभोक्ताओं का पता बदल गया है और केवाईसी भी अपडेट नहीं है, जिससे दिक्कतें आ रही हैं।”

📢 कार्रवाई की मांग
पीड़ितों ने थाना ट्रांस यमुना में प्रार्थना पत्र देकर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि जांच होने पर गैस वितरण में गड़बड़ियों का खुलासा हो सकता है।
🔍 बड़ा सवाल
क्या वाकई यह सिर्फ होकर और कस्टमर के बीच का मामला है?
या फिर गैस एजेंसी की जिम्मेदारी भी बनती है?
हॉकर बने गुंडो ने महिलाओं को कस्टमर के साथ जमकर मारपीट की जमीन पर पटक पटक के पीट दिया. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया lयह अपने आप में एक बड़ा मामला हैl जहां पर जनता को सर्विस देने की जगह यह हॉकर गुंडे बनाकर भीड़ में एकजुट होकर कस्टमर के साथ मारपीट कर रहे हैं l
आनंद कुमार
जिला आपूर्ति अधिकारी
गैस एजेंसी पर विवाद की बात सामने आई है l मारपीट का वीडियो वायरल हुआ है l मौके की जांच की जा रही है l एजेंसी संचालक को बुलाया गया है. प्रकरण की बारिकता से हड़ताल करने के बाद आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी l वहीं अगर महिला के साथ गलत हुआ है है तो वह भी हमको एक प्रार्थना पत्र दे जिससे हम उसकी टीम गठित करके जांच करा दें l जैसा महिला ने आरोप लगाया है कि यह गैस कटिंग का काम चल रहा है.
थाना अध्यक्ष हरेन्द्र कुमार ने जानकारी में बताया के गैस एजेंसी पर मामले में प्रार्थना पत्र के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मारपीट करने वाले हॉकरों का चालान कर दिया गया है l
Post Views: 8

