स्कूली छात्रा से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार । 

Blog
भारत लीक्स, आगरा । थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र में एक स्कूली छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी लंबे समय से छात्रा का पीछा कर उसे परेशान कर रहा था।
    इस मामले में पीड़ित के परिजनों द्वारा थाना ट्रांस यमुना में दी गई तहरीर में बताया गया कि पड़ोस में रहने वाला सचिन पुत्र अमर सिंह उनकी बेटी को स्कूल आते-जाते समय परेशान करता था। आरोप है कि 11 जून को जब छात्रा पानी भरने जा रही थी, तभी आरोपी ने उसका हाथ पकड़कर छेड़छाड़ की। विरोध करने पर आरोपी ने छात्रा के साथ मारपीट भी की। मामले की शिकायत मिलने पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।
थाना अध्यक्ष का वर्जन
थानाध्यक्ष ट्रांस यमुना हरेंद्र कुमार ने बताया कि बालिका से छेड़छाड़ के मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस टीम द्वारा आरोपी की तलाश कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी के विरुद्ध पॉक्सो एक्ट सहित संबंधित धाराओं में विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
आरोपी का विवरण । 
गिरफ्तार आरोपी का नाम सचिन पुत्र अमर सिंह, निवासी गली नंबर-6, जगजीवन नगर, टेड़ी बगिया, थाना ट्रांस यमुना, आगरा बताया गया है।
आरोपी का आपराधिक इतिहास ।
पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी विभिन्न थानों में कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें मारपीट, चोरी और अन्य धाराओं के मामले शामिल हैं।
पुलिस टीम में शामिल  । 
कार्रवाई करने वाली टीम में थानाध्यक्ष हरेंद्र कुमार, उपनिरीक्षक हिमांशु सैनी, उपनिरीक्षक गौरव कुमार, हेड कांस्टेबल अमित कुमार एवं कांस्टेबल आकाश शामिल रहे।(पुलिस का कहना है कि महिलाओं एवं बालिकाओं के विरुद्ध अपराधों के प्रति “जीरो टॉलरेंस” की नीति के तहत सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *