शिकायतों के बावजूद नहीं हुई मरम्मत, JE फोन तक नहीं उठा रहा, बीमारियों का खतरा बढ़ा .।
भारत लीक्स,आगरा। कालिंदी विहार स्थित लोकपुरम कॉलोनी में पिछले 10 दिनों से गंदे और बदबूदार पानी की सप्लाई ने हालात बेहद खराब कर दिए हैं। नलों से निकल रहा पानी काला, बदबूदार और पूरी तरह दूषित है। लोग इस पानी को न पी सकते हैं और न ही घरेलू उपयोग में ला पा रहे हैं।
स्थानीय लोगों के अनुसार, कॉलोनी में पानी की लाइन कई जगह से टूटी पड़ी है, जिसके कारण गंदगी और नाली का पानी पाइपलाइन में मिलकर घरों तक पहुंच रहा है। कई बार इस समस्या की शिकायत की गई, लेकिन आज तक टूटी हुई लाइन को ठीक नहीं कराया गया।
विभाग की लापरवाही चरम पर ।
कॉलोनीवासियों का आरोप है कि जलकल विभाग पूरी तरह लापरवाह बना हुआ है। अधिकारी AC में बैठकर दफ्तर में ही काम कर रहे हैं, लेकिन जमीनी हकीकत देखने बाहर तक नहीं निकलते।
सबसे गंभीर बात यह है कि संबंधित जूनियर इंजीनियर (JE) फोन तक नहीं उठा रहा, जिससे लोगों की परेशानी और बढ़ गई है।
क्षेत्रवासियों के बयान ।
मोहित गुप्ता (क्षेत्र निवासी):
“लगातार 10 दिन से गंदा पानी आ रहा है। पानी से इतनी बदबू आती है कि इस्तेमाल करना मुश्किल हो गया है। पाइपलाइन टूटी हुई है, लेकिन कोई देखने तक नहीं आया।”

एस. एन. गौतम (क्षेत्र निवासी) ।
“लाइन टूटी पड़ी है और उसी से गंदा पानी घरों में आ रहा है। कई बार शिकायत की, लेकिन विभाग के लोग सिर्फ दफ्तर में बैठे रहते हैं, जमीन पर काम नहीं करते।”
अनूप गुप्ता (क्षेत्र निवासी):
“हमने कई बार शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। JE साहब फोन तक नहीं उठाते। पानी किसी काम मे नहीं आता नाली मे चलाना पड़ता है साफ करने के लिए l
राजीव गुप्ता (क्षेत्र निवासी):
“हम समय पर टैक्स और बिल देते हैं, लेकिन बदले में हमें गंदा पानी मिल रहा है। अगर जल्द समाधान नहीं हुआ तो हम आंदोलन करेंगे।”
बीमारियों का बढ़ता खतरा ।
गंदे पानी की वजह से कॉलोनी में डायरिया, स्किन इंफेक्शन और अन्य बीमारियों का खतरा तेजी से बढ़ रहा है। खासकर बच्चों और बुजुर्गों के लिए यह स्थिति बेहद खतरनाक बनती जा रही है। लोग मजबूरी में महंगा पानी खरीदने को मजबूर हैं।
प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग ।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि तुरंत मौके पर टीम भेजकर टूटी पाइपलाइन को ठीक कराया जाए और साफ पानी की सप्लाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही लापरवाह अधिकारियों और संबंधित JE के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।

