नारी संम्मान पर सियासी संग्राम, विपक्ष के खिलाफ फूटा आक्रोश । 

Blog
भारत लीक्स, आगरा । शाहदरा बाजार में उस समय माहौल गरमा गया जब नारी शक्ति अधिनियम बिल को सदन में पास न होने देने पर महिलाओं का गुस्सा सड़कों पर फूट पड़ा। सैकड़ों महिलाओं और पुरुषों ने एकजुट होकर जोरदार जन आक्रोश पदयात्रा निकाली और पूरे बाजार में नारेबाजी करते हुए अपना विरोध दर्ज कराया।
रैली के दौरान महिलाओं ने विपक्ष के खिलाफ तीखे नारे लगाए और अखिलेश यादव व राहुल गांधी का पुतला दहन कर अपना आक्रोश प्रकट किया। पूरे इलाके में “नारी शक्ति का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान” और “जो नारी का सम्मान करेगा, वही देश पर राज करेगा” जैसे गगनभेदी नारे गूंजते रहे।
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख आशीष शर्मा जी रहे, जिनकी उपस्थिति ने आंदोलन को और मजबूती दी। उनके साथ मंडल अध्यक्ष गजेंद्र वर्मा, महिला मंडल महामंत्री नीतू सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष मंगल सिंह चौहान, महामंत्री बृजेश शर्मा, मोहन सिंह, राजन गुप्ता, उमाशंकर सिंह, उमाशंकर निषाद, प्रदीप धाकरे, आलोक शर्मा, बंटी निषाद, गौरव लोधी, रमेश चक, राकेश चक, उर्मिला चौहान, सुनीता भटनागर सहित सैकड़ों की संख्या में महिला-पुरुष मौजूद रहे।
रैली शाहदरा बाजार के मुख्य मार्गों से गुजरते हुए निकाली गई, जहां प्रदर्शनकारियों ने हाथों में तख्तियां लेकर जोरदार नारेबाजी की और सरकार से नारी शक्ति अधिनियम को जल्द लागू करने की मांग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *