लावारिस मिली दो मासूम बच्चियां, पुलिस की मुस्तैदी से परिवार से मिलाया ।

Blog
थाना ट्रांस यमुना कॉलोनी पुलिस की तत्परता, चौकी इंचार्ज टेड़ी बगिया की मेहनत रंग लाई ।
भारत लीक्स, हाथरस/आगरा। वन स्टॉप सेंटर हाथरस से सूचना प्राप्त हुई कि दो छोटी बच्चियां, जिन्होंने अपना नाम आलिया और इनायत तथा पिता का नाम इकबाल निवासी टेड़ी बगिया बताया, लावारिस अवस्था में घूमती हुई मिली हैं। सूचना मिलते ही थाना ट्रांस यमुना कॉलोनी के थाना अध्यक्ष हरेंद्र कुमार ने तत्काल टीम का गठन कर कार्रवाई के निर्देश दिए।
पुलिस टीम ने गंभीरता दिखाते हुए बच्चियों से बातचीत की, जिसमें उन्होंने D.S. Public School के पास का पता बताया। इस सुराग के आधार पर चौकी इंचार्ज टेड़ी बगिया प्रवीण कुमार ने गहन खोजबीन शुरू की और लगातार प्रयासों के बाद बच्चियों के घर का पता लगाने में सफलता हासिल की। उसके बाद उनको हाथरस भेज दिया ।
जांच के दौरान पता चला कि बच्चियों की मां रुबीना पत्नी इकबाल, हाल निवासी तीसरी मस्जिद के पास इस्लामनगर, टेड़ी बगिया में अपनी मां अनीशा के साथ किराए पर रहती हैं और नंदलालपुर की एक फैक्ट्री में कार्य करती हैं। घटना वाले दिन रुबीना सुबह करीब 9 बजे काम पर चली गई थीं, जबकि उनकी मां अनीशा घर पर थीं, लेकिन वह किसी काम से बाहर चली गईं, इसी दौरान दोनों बच्चियां घर से निकल गईं।
पुलिस की तत्परता और चौकी इंचार्ज प्रवीण कुमार की मेहनत से दोनों बच्चियों को सकुशल खोजकर उनकी मां को सूचित कर हाथरस  में एड्रस देकर भेज दिया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *