आर.एस. होटल में चल रहे जुए के अड्डे पर ट्रांस यमुना पुलिस की कार्रवाई । 

Blog
तीन जुआरी गिरफ्तार ।
भारत लीक्स ,आगरा। अपराध एवं अवैध गतिविधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना ट्रांस यमुना पुलिस ने टेढ़ी बगिया जलेसर रोड स्थित आर.एस. होटल में छापेमारी कर हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।
    थाना अध्यक्ष हरेंद्र कुमार  को सूचना मिली थी कि आर.एस. होटल में कुछ लोग ताश के पत्तों पर रुपये लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना के आधार पर  टेडी बगिया चौकी इंचार्ज अमित मुंडन  ने फोर्स के साथ तत्काल दबिश दी और मौके से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
     गिरफ्तार अभियुक्तों में सुल्तान पुत्र पप्पू निवासी इस्लाम नगर गोश्त वाली गली, थाना ट्रांस यमुना, सत्तार पुत्र सौकत खान निवासी पीली पोखर, थाना खंदौली तथा समीर पुत्र सिताबुद्दीन निवासी पहली मस्जिद के पास, इस्लाम नगर, टेढ़ी बगिया, थाना ट्रांस यमुना शामिल हैं।
     पुलिस ने मौके से एक अदद ताश की गड्डी (52 पत्ते) तथा 5,540 रुपये नकद बरामद किए हैं। पूछताछ में आरोपियों के जुआ खेलने की पुष्टि होने पर उनके विरुद्ध धारा 112(2) बीएनएस एवं धारा 3/4 सार्वजनिक जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *